20241026_143231-scaled
20241027_143351-scaled
20241112_092511-scaled
20240714_193514
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

BSEB Class 8 Social Science Chapter 1 कब, कहाँ और कैसे | Kab Kahan Aur Kaise Class 8th History Solutions

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं इतिहास का पाठ ‘कब, कहाँ और कैसे’ का प्रश्न को देखने वाले है। Kab Kahan Aur Kaise 

BSEB Class 8 Social Science Chapter 1 कब, कहाँ और कैसे | Kab Kahan Aur Kaise Class 8th History Solutions

कब, कहाँ और कैसे

प्रश्न 1. रिक्त स्थानों को भरें :
(क) पूँजीपतियों का मुख्य उदेश्य था अधिक से अधिक लाभ कमाना ।
(ख) पंद्रहवीं शताब्दी में एक नये आंदोलन की शुरुआत हुई जिसे पुनर्जागरण कहते हैं ।
(ग) मशीनों से वस्तु के उत्पादन की प्रक्रिया को औद्योगिक क्रांति कहते हैं ।
(घ) अभिलेखागार में सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाता है ।
(ङ) समय के साथ देश और राज्य की भौगोलिक सीमाओं में परिवर्तन होते रहते हैं ।

प्रश्न 2. सही और गलत बताइए :
(क) वैज्ञानिक पद्धति का अर्थ है प्रश्न प्रस्तुत कर प्रयोग द्वारा ज्ञान प्राप्त करना। (✓)
(ख) अंग्रेज इतिहासकार जेम्स मिल का भारतीय इतिहास को धर्म के आधार पर बांटना उचित था। (×)
(ग) अमरीकी स्वतंत्रता संग्राम के बाद वहाँ के लोगों ने गणतंत्र प्रणाली की शुरूआत नहीं की। (×)
(घ) ऐतिहासिक स्रोतों से एक आम आदमी के बारे में भी जानकारी मिलती है। (×)
(ङ) आजादी के पहले हमारे देश की जो भौगोलिक सीमा थी, आजादी के बाद भी वही रह गई। (×)

आइए विचार करें :

प्रश्न (i) मध्यकाल और आधुनिक काल के ऐतिहासिक स्रोतों में आप क्या फर्क पाते हैं। उदाहरण सहित लिखिए ।
उत्तर– मध्यकाल के ऐतिहासिक स्रोत जैसे अभिलेख पत्थरों, चट्टानों, ताम्रपत्रों, पाण्डुलिपियों की मदद से कुछ खास लोगों या शासकों के बारे में कुछ ही जानकारियाँ मिलती हैं। परंतु आधुनिक काल में ऐतिहासिक स्त्रोतों को संख्या बहुत अधिक हो गई। जैसे– मोबाईल, अखबार, सोशल मीडिया आदि। और आधुनिक काल में बहुत अधिक आविष्कार भी हुआ था। जैसे– साइकिल, मोटरसाइकिल, कार, रेल, हवाई जहाज आदि। और मुख्य-मुख्य स्थानों पर पुस्तकालय खुले, जहाँ पुस्तकों और पत्रिकाओं को रखा जाता है।

Read Also:- Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions Chapter 1 कब, कहाँ और कैसे (Kab Kahan Aur Kaise)

प्रश्न (ii) जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस प्रकार काल खंडों में बाँटा, उससे आप कहाँ तक सहमत हैं ?
उत्तर– नहीं, मैं किसी भी स्थिति में जेम्स मिल से सहमत नहीं हूँ। किसी जाति के आधार पर ऐतिहासिक कालखंड को नहीं बाँटा जा सकता । जहाँ तक भारत की बात है, हिन्दुओं की संख्या यहाँ सदैव अधिक रही है। जाति के स्थान पर उसे देशी-विदेशी की बात लिखनी चाहिए थी।

प्रश्न (iii) सरकारी दस्तावेजों को हम कैसे और कहाँ-कहाँ सुरक्षित रख सकते हैं ?
उत्तर– अभिलेखागारों एवं पुस्तकालयों में हम सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकते हैं।
सरकारी दस्तावेजों को हम निम्नलिखित जगहों पर सुरक्षित रख सकते हैं:-
(i) तहसील के दफ्तर में
(ii) अभिलेखागार में
(iii) कमिश्नर के दफ्तर में
(iv) कचहरी में
अब तो सीडी बनाकर भी सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाने लगा है।

प्रश्न (iv) यूरोप में हुए परिवर्तन किस प्रकार आधुनिक काल के निर्माण में सहायक हुए ?
उत्तर – यूरोप में मुख्यतः दो परिवर्तन हुए :-
(i) पुनर्जागरण आन्दोलन = यूरोप में ‘पुनर्जागरण’ का आंदोलन हुआ। इसके तहत लागों ने आंदोलन कर स्वतंत्र रूप से सोचना शुरू किया और गणतंत्र सरकार का निर्माण किया।
(ii) औद्योगिक क्रांति = पंद्रहवीं शताब्दी के मध्य में यूरोप में एक क्रांति हुआ, जिसे औद्योगिक क्रांति कहते है। इस क्रांति के द्वारा यूरोप में अधिक बहुत मात्रा में नई-नई मशीनों का आविष्कार हुआ। जिसके परिणाम स्वरूप उद्योग बढ़ा और दूसरे देशों से संपर्क भी हुआ। इन उद्योगों और संपर्कों के कारण यूरोप को आधुनिक काल के निर्माण में सहायता मिली।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के इतिहास के पाठ 01 कब, कहाँ और कैसे (Kab Kahan Aur Kaise) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment