आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन’ का प्रश्न को देखने वाले है। Padarth ke rasayanik parivartan
पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन |
प्रश्न 1. निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए
(क) ऑक्सीजन गैस सुलगती हुई दिया-सलाई के जलने में मदद देती है।
(ख) रसायनिक परिवर्तन परिवर्तन में नए पदार्थ का निर्माण होता है।
(ग) खाने के सोडे का रासायनिक नाम सोडियम बाइकार्बोनेट है।
(घ) जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह कैल्शियम कार्बोनेट के बनने के कारण दुधिया हो जाता है।
प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रक्रिया के अंतर्गत होने वाले परिवर्तन को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए।
(क) चॉक को चॉक-चूर्ण में बदलना ⇒ भौतिक परिवर्तन
(ख) मोम का पिघलना ⇒ भौतिक परिवर्तन
(ग) भोजन का पाचन ⇒ रासायनिक परिवर्तन
(घ) प्रकाश संश्लेषण ⇒ रासायनिक परिवर्तन
(च) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पत्तल पत्र (फाइल) बनाना ⇒ भौतिक परिवर्तन
(छ) जल में शक्कर का घुलना ⇒ रासायनिक परिवर्तन
(ज) कोयले का जलना ⇒ रासायनिक परिवर्तन
(झ) रवाकरण द्वारा शुद्ध पदार्थ प्राप्त करना ⇒ भौतिक परिवर्तन
Read Also:- Bihar Board Class 7 Science पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन (Padarth ke rasayanik parivartan) Text Book Questions and Answers
प्रश्न 3. बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य । यदि कथन असत्य हो तो, उसे सही करके लिखिए।
(क) लकड़ी के लट्टे को टुकड़े में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है। ⇒ सत्य
(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है। ⇒ असत्य
(ग) जस्ता लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है। ⇒ सत्य
(घ) मैग्नीशियम के फीते को मोमबती की लौह ने पास ले जाने पर यह चमकदार श्वेत प्रकाश के साथ जलने लगती है। ⇒ सत्य
(च) मैग्नीशियम ऑक्साइड के जलीय विलयन अम्लीय होता है। ⇒ असत्य
प्रश्न 4. क्या होता है जब :
(क) सिरका में इनो डालते हैं।
उत्तर– सिरका में इनो डालते हैं, तो बुलबुले निकलते हैं।
(ख) नीला थोथा के विलयन में ब्लेड डालते हैं।
उत्तर– नीला थोथा के विलयन में ब्लेड डालते हैं, तो ब्लेड का रंग ताँबे के रंग में बदल जाता है।
(ग) लोहे के तवा को नमीयुक्त वायु में रखते हैं।
उत्तर– लोहे के तवा को नमीयुक्त वायु में रखते हैं, तो तवा पर जंग लग जाता है।
(घ) पोटैशियम परमैंगनेट को गर्म करते हैं।
उत्तर– पोटैशियम परमैंगनेट को गर्म करते हैं, तो ऑक्सीजन बनता है।
प्रश्न 5. भौतिक परिवर्तन एवं रासायनिक परिवर्तन में अन्तर बतावें । प्रत्येक के लिए एक उदाहरण दीजिए।
प्रश्न 6. जंग लगने के लिए आवश्यक कारक कौन-कौन से हैं?
उत्तर– जंग लगने के लिए ऑक्सीजन और जलवाष्प होना आवश्यक है।
प्रश्न 7. जंग लगने से कैसे रोका जाता है ?
उत्तर– जंग लगने से बचाने के लिए पदार्थ पर पेंट, ग्रीस तथा जस्ता का लेप चढ़ाया जाता है।
Read Also:- Bihar Board Class 7 Science Solutions Chapter 5 पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन (Padarth ke rasayanik parivartan)
प्रश्न 8. कार्बन डाइऑक्साइड गैस कैसे उत्पन्न होती है ? किन्हीं तीन विधियों का वर्णन कीजिए ।
उत्तर– (i) जीव-जन्तु के श्वसन प्रक्रिया के फलस्वरूप कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्पन्न होता है।
(ii) जब चारकोल को ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाते हैं, तो कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनता है।
(iii) कैल्शियम कार्बोनेट को गर्म करने पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनता है।
प्रश्न 9. रवाकरण से क्या समझते हैं। कॉपर सल्फेट का रवा कैसे प्राप्त किया जाता है?
उत्तर– किसी विलयन से पदार्थ के शुद्ध रवा प्राप्त करने की विधि को रवाकरण कहते हैं। जैसे– जल का वाष्पण के फलस्वरूप नमक का रवा प्राप्त होता है।
एक बीकर में जल ले, उसमें एक या दो बूंद तनु सल्फ्युरिक अम्ल डाले और फिर गर्म करे। जब जल उबलना शुरू हो जाए तो उसमें कॉपर सल्फेट के चूर्ण डाल दे और चलाते रहे। जब तक कॉपर सल्फेट घुले उसमें थोड़ा-थोड़ा चूर्ण डालते रहे। घुलना बंद होने पर, फिल्टर पेपर से छान ले और ठंडा होने के बाद कॉपर सल्फेट के रवा प्राप्त हो जायेगा।
Read Also:- Bihar Board Class 7 Science chapter 5 Padarth ke rasayanik parivartan
प्रश्न 10. ऑक्सीजन गैस बनाने की विधि का वर्णन करें तथा इसके गुणों का वर्णन करें।
उत्तर– एक शीशी या परखनली ले, उसमें पोटैशियम परमैग्नेट के टुकड़े डाले। एक निकास नली लगाकर कॉर्क से बंद कर दे, निकास नली का संबंध उल्टे भरे हुए शीशी से रहता है जैसा कि चित्र में दिखलाया गया है।
अब पोटैशियम परमैंग्नेट वाले शीशी को गर्म करते रहे, ऑक्सीजन गैस बनती रहेगी और निकास नली होते हुए उल्टे शीशी में बुलबुले के रूप में ऊपर जमा होती रहेगी।
ऑक्सीजन जीव-जन्तुओं की श्वसन क्रिया, ईंधन को जलाने में सहायक होता है।
प्रश्न 11. यूरिया के रवे कैसे प्राप्त किया जाता है, वर्णन कीजिए।
उत्तर– यूरिया के लवणों को तब तक गर्म करेंगे, जब तक चिपचिपा न हो जाए। अब बालु के छोटे-छोटे कण डालेंगे, थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ देंगे। तो हम पाते हैं कि उजले-उजले दाने बन जायेंगे। अतः इस प्रकार यूरिया का रवाकरण प्राप्त हो जायेगा।
प्रश्न 12. समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्र तटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगती है ?
उत्तर– रेगिस्तानी क्षेत्रों में गर्मी अधिक पड़ती है। हवा शुष्क होती है। शुष्क हवा के साथ लोहे में जंग लगने की प्रक्रिया धीमी होती है। जबकि समुद्र तटीय क्षेत्रों में, हवा में नमी रहती हैं और लोहा नमी युक्त हवा के साथ तेजी से अभिक्रिया करता है और आयरन ऑक्साइड बनाता है। अर्थात् जंग लगता है।
प्रश्न 13. आप यह कैसे दिखाएँगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है ?
उत्तर – दूध से दही जमाते हैं। यदि हम चाहें भी तो किसी प्रकार पुनः उससे दूध नहीं बना सकते। इससे स्पष्ट कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 05 पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन (Padarth ke rasayanik parivartan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !