20241026_143231-scaled
20241027_143351-scaled
20241112_092511-scaled
20240714_193514
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board class 8th Social Science Half Yearly Exam 2024 अर्धवार्षिक परीक्षा 2024

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं सामाजिक विज्ञान का अर्धवार्षिक परीक्षा 2024 का प्रश्न को देखने वाले है। Half Yearly Exam 2024

Bihar Board class 8th Social Science Half Yearly Exam 2024 अर्धवार्षिक परीक्षा 2024

अर्धवार्षिक परीक्षा

1. सही विकल्प के सामने (✔) चिन्ह अंकि कीजिए- [4×2=8]

(i) भारत में कौन परिवहन साधन सबसे अधिक उपयोग में आता है?
(क) वायु परिवहन
(ख) जल परिवहन
(ग) सड़क परिवहन
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ii) कितने वर्ष से कम उम्र बच्चों को मजदूरी पर रखना अपराध है?
(क) 13
(ख) 14
(ग) 15
(घ) 16

(iii) बिरसा मुंडा किस क्षेत्र के निवासी थे ?
(क) छोटानागपुर
(ख) संथाल
(ग) मणिपुर
(घ) नागालैंड

(iv) भारत में सबसे अधिक वन क्षेत्रफल किस राज्य में है ?
(क) मेघालय
(ख) मणिपुर
(ग) मध्य प्रदेश
(घ) महाराष्ट्र

2. मिलान मिलाइए- [4×2=8]

उत्तर– 

(i) दुर्गापुर पश्चिम = बंगाल
(ii) विशाखापतनम = आंध्रप्रदेश
(iii) भिलाई = छत्तीसगढ़
(iv) भद्रावती = कर्नाटक

3. खाली स्थानों को भरिए [4×2=8]

(i) भारतीय संसद के उच्च सदन को राज्यसभा कहते हैं। (लोकसभा/राज्यसभा)
(ii) अठारहवीं शताब्दी को उत्तरार्द्ध (1750 ई. के बाद) को आधुनिक काल माना जाता है। (आधुनिक काल / मध्यकाल)
(iii) भारत के वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं। (द्रौपदी मुर्मू/अखलाकुर्रहमान)
(iv) हरिजन सेवा संघ की स्थापना महात्मा गांधी ने की। (महात्मा गांधी/ भीमराव अंबेडकर)

Read Also:- Bihar Board class 8th Social Science Half Yearly Exam 2024

4. किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। [4×4=16]

(i) धर्मनिरपेक्षता का क्या अर्थ है ?
उत्तर– जो सभी धर्मों में विश्वास रखता है किसी धर्म में पक्षपात नहीं करता हो।

(ii) मताधिकार से क्या समझते हैं ?
उत्तर– मताधिकार से तात्पर्य है मत देने का अधिकार। मताधिकार के द्वारा हम अपने प्रतिनिधि को चुनते है।

(iii) जीवन निर्वहन कृषि से क्या समझाते हैं?
उत्तर– जब किसान अपनी और अपने परिवार की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए छोटे-छोटे खेतों पर फ़सल उगाते हैं, उसे जीवन निर्वाह कृषि कहते है।

(iv) दस्तक क्या था ?
उत्तर– दस्तक एक प्रकार का प्रमाण पत्र था, जो कंपनियों को कर मुक्त व्यापार करने की अनुमति देता था।

(v) सामाजिक वानिकी किसे कहा जाता है ?
उत्तर– समाज की पर्यावरण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए वनों का विकास किया जाता है, जिसे सामाजिक वानिकी कहते है।

(vi) सावित्री बाई फूले ने किन लोगों के अधिकार की बात उठाई?
उत्तर– सावित्री बाई फूले ने अनपढ़ औरतों की शिक्षा के अधिकार के बारे में बात उठाई।

Read Also:- Bihar Board class 8th Social Science Half Yearly Exam 18 September 2024

5. किन्हीं एक प्रश्न के उत्तर दीजिए।

(i) एक नागरिक के रूप में देश के लोगों के लिए संविधान महत्वपूर्ण क्यों हैं ? लिखिए।
उत्तर– एक नागरिक के रूप में देश के लोगों के लिए संविधान बहुत महत्त्वपूर्ण है । संविधान देश के लोगों के हितों की रक्षा को सुनिश्चित करता है। लोगों के बुनियादी मूल्यों व अधिकारों की रक्षा संविधान द्वारा ही संभव है।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता के लिए देश का संविधान व्यक्ति की हर संभव सहायता करता है।

(ii) लोक अदालत से क्या समझते हैं ?
उत्तर– बिहार के सभी जिलों में न्यायालय के परिसर में लोक अदालत कार्यालय होता है। इसकी बैठक सप्ताह में पांच दिन होता है। लोक अदालत विवादों को समझौते के माध्यम से सुलझाने का कार्य करती है।

(iii) राजा राममोहन राय के योगदानों का उल्लेख लिखिए।
उत्तर– राजा राम मोहन राय को आधुनिक भारत का पहला प्रमुख समाज सुधारक और भारतीय पुनर्जागरण का पिता कहा जाता है, उन्हें देश में सती प्रथा, बाल विवाह, जाति व्यवस्था, छुआछूत, अंधविश्वास और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के खिलाफ अभियान चलाकर खत्म करने का कार्य किए।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के सामाजिक विज्ञान के अर्धवार्षिक परीक्षा 2024 (Half Yearly Exam 2024) के प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

1 thought on “Bihar Board class 8th Social Science Half Yearly Exam 2024 अर्धवार्षिक परीक्षा 2024”

Leave a Comment