WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7 Science chapter 3 Ushma ऊष्मा

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘ऊष्मा’ का प्रश्न को देखने वाले है। Ushma

Bihar Board Class 7 Science chapter 3 Ushma ऊष्मा

ऊष्मा

प्रश्न 1. ऊष्माचालक तथा ऊष्मारोधी में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर– ऊष्माचालक ⇒ वैसा पदार्थ जिससे होकर ऊष्मा एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाती है, उसे ऊष्माचालक कहते है। जैसे– एल्यूमिनियम, लोहा, चाँदी, ताँबा इत्यादि ऊष्मा चालक है।

ऊष्मारोधी ⇒ वैसा पदार्थ जिससे होकर ऊष्मा एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं जाती है, उसे ऊष्मारोधी कहते है। जैसे– प्लास्टिक, लकड़ी इत्यादि ।

प्रश्न 2. डॉक्टरी थर्मामीटर एवं प्रयोगशाला थर्मामीटर के कार्य एवं बनावट को बताइए।
उत्तर– डॉक्टरी थर्मामीटर एक लम्बी काँच की नली होती है जिसके एक सिरे पर एक बल्ब होता है, और बल्ब में पारा भरा होता है। बल्ब गर्म होने पर पारा ऊपर की ओर चढ़ता है। नली पर स्केल बना होता है। यह स्केल °C या °F इकाइयों में होता है। इससे मानव का ताप (बुखार) मापते हैं।

प्रयोगशाला थर्मामीटर की बनावट डॉक्टरी थर्मामीटर के समान है। सिर्फ स्केल में अन्तर रहता है। इसका स्केल °C में अंकित होता है। निम्न बिन्दु 10°C और उच्च बिन्दु 110°C अंकित रहता है।

प्रश्न 3. सर्दियों में एक मोटे कपड़े की अपेक्षा उसी मोटाई के कई परतों वाला वस्त्र अधिक गर्म प्रदान करता है, क्यों?
उत्तर– सर्दियों में हमारा शरीर गर्म रहता है। शरीर का ताप बाहर न जाए इसके लिए मोटे ऊनी कपड़े पहनते हैं, फिर भी ठंड लगती है। लेकिन जब दो या तीन से अधिक समान मोटाई के कपड़ा पहनते हैं तो दो कपड़ों के बीच हवा होती है जो ऊष्मा का कुचालक होता है। अत: हमारे शरीर से ऊष्मा बाहर नहीं जाता और हमें ठंड नहीं लगती।

Read Also:- Bihar Board Class 7 Science chapter 3 Ushma ऊष्मा

प्रश्न 4. गर्म जलवायु वाली जगहों पर घरों को उजले रंग से रंगने की सलाह क्यों दी जाती है?

उत्तर– गर्म जलावयु वाली जगहों पर घरों को उजले रंग से रंगने की सलाह इस कारण दी जाती है क्योंकि उजला रंग बहुत कम मात्रा में ऊष्मा का अवशोषण करता है, जिससे घर अधिक गर्म नहीं हो पाता और घर ठंडा रहता है।

प्रश्न 5. कॉलम ‘क‘ से कॉलम ‘ख‘ के शब्दों का मिलान कीजिए :

उत्तर–

(i) गहरे रंग के कपड़े पसंद करते हैं ⇒ सर्दी में
(ii) समुद्री समीर बहने का समय ⇒ दिन में
(iii) हल्के रंग के कपड़े पहनने का समय ⇒ गर्मियों में
(iv) स्थलीय समीर चलने का समय ⇒ रात में

प्रश्न 6. सही विकल्प पर सही (✓) का चिह्न लगाइए :

(i) एक लीटर जल, जिसका तापमान 0°C हो तथा एक लीटर जल जिसका तापमान 40°C हो, को आपस में मिला दें तो पूर जल का तापमान होगा :
(क) 10°C से कम
(ख) 40°C से अधिक
(ग) 10°C से 40°C के बीच
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ii) बर्फ में लकड़ी का चम्मच डाला जाय तो
(क) चालन के कारण दूसरा सिरा ठंडा हो जाएगा
(ख) चालन के कारण गर्म हो जाएगा
(ग) कुचालक होने के कारण कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
(घ) सुचालक होने के कारण ठंडा हो जाएगा

(iii) 20°C ताप पर गर्म जल में 20°C ताप पर गर्म लोहे की छड़ को डालने से :
(क) छड़ का तापमान बढ़ जाएगा
(ख) पानी का ताप बढ़ जाएगा
(ग) दोनों का ताप बढ़ जाएगा
(घ) कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 03 ऊष्मा (Ushma) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment