20241026_143231-scaled
20241027_143351-scaled
20241112_092511-scaled
20240714_193514
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

BSEB Class 8 Social Science Chapter 6. अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष | Angreji Shasan Ke Khilaf Sangharsh Class 8th History Solutions

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं इतिहास का पाठ ‘अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष’ का प्रश्न को देखने वाले है। Angreji Shasan Ke Khilaf Sangharsh

BSEB Class 8 Social Science Chapter 6. अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष | Angreji Shasan Ke Khilaf Sangharsh Class 8th History Solutions

1857 का विद्रोह

सही विकल्प को चुनें :

(i) 1857 का विद्रोह कहाँ से आरंभ हुआ?
(क) मेरठ
(ख) दिल्ली
(ग) झांसी
(घ) कानपुर

(ii) मंगल पाण्डे किस छावनी के युवा सिपाही थे?
(क) दानापुर
(ख) लखनऊ
(ग) मेरठ
(घ) बैरकपुर

(iii) झांसी में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया ?
(क) कुँवर सिंह
(ख) नाना साहब
(ग) लक्ष्मीबाई
(घ) बेगम हजरत महल

(iv) कुँवर सिंह कहाँ के जमींदार थे :
(क) आरा
(ख) जगदीशपुर
(ग) दरभंगा
(घ) टिकारी

(v) वहाबी आंदोलन का नेतृत्व बिहार में किसने किया था ?
(क) पीर अली
(ख) विलायत अली
(ग) अहमदुल्ला
(घ) वजीबुलहक

प्रश्न 2. निम्नलिखित के जोड़े बनाएँ :

उत्तर–
(क) जगदीशपुर ⇒  (ख) कुँवर सिंह
(ख) कानपुर     ⇒  (क) नाना साहब
(ग) दिल्ली   ⇒  (घ) बहादुर शाह जफर
(घ) लखनऊ ⇒  (ङ) बेगम हजरत महल
(ङ) मांझा प्रवास ⇒ (ग) विष्णुभट् गोडसे

प्रश्न 3. आइए विचार करें

प्रश्न (i) जमींदार अंग्रेजी शासन का विरोध क्यों कर रहे थे ?
उत्तर– जमींदार अंग्रेजी शासन का विरोध इसलिए कर रहे थे, क्योंकि जमींदारों के साथ अंग्रेज बहुत बुरा सलूक किया करते थे। और उनकी जमींदारी निलाम कर दी गई थी। इसी कारण जमींदार अंग्रेजी शासन का विरोध कर रहे थे ।

प्रश्न (ii) सैनिकों में असंतोष के क्या कारण थे ?
उत्तर– सैनिकों में असंतोष के कारण थे कि अंग्रेजी सिपाही और भारतीय सिपाही में भेद किया जाता था। अंग्रेज सिपाहियों के मुकाबले इन्हें कम वेतन दिया जाता था, जबकि भारतीय सिपाही अंग्रेजी सिपाही से ज्यादा मेहनत किया करते थे।

Read Also:- Bihar Board Class 8 Social Science अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष (Angreji Shasan Ke Khilaf Sangharsh)

प्रश्न (iii) बहादुरशाह जफर के समर्थन से क्या प्रभाव पड़ा ?
उत्तर– बहादुरशाह जफर के समर्थन से यह प्रभाव पड़ा कि आन्दोलन का तेजी से विस्तार होने लगा। लोगों में विश्वास जगा कि दिल्ली से अंग्रेजों का राज खत्म हो गया है । अंग्रेजी राज से असंतुष्ट राजाओं, नवाबों और जमींदारों ने यह महसूस किया कि अगर फिर से भारत में मुगल बादशाह का शासन आ गया तो वे पुनः पहले जैसा बेफिक्र होकर अपना काम कर सकेंगे।

प्रश्न (iv) विद्रोह को दबाने में अंग्रेज क्यों सफल रहे?
उत्तर– विद्रोह को दबाने में अंग्रेज विभिन्न कारणों से सफल रहे:-
(i) इंग्लैंड से बड़ी संख्या में सैनिक को मँगाया गया।
(ii) हथियार भी भारी मात्रा में मँगाया गया।
(iii)

प्रश्न (v) 1857 के विद्रोह में कुँवर सिंह का क्या योगदान रहा ?
उत्तर– 1857 के विद्रोह में कुँवर सिंह का योगदान था कि दानापुर छावनी के विद्रोही सैनिकों के साथ मिलकर उन्होंने अंग्रेजो को हराया। इनके सहयोग से उन्होंने आरा नगर से अंग्रेजी राज समाप्त कर दिया। उन्होंने बनारस, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया आदि क्षेत्रों की यात्रा की और अंग्रेजी राज समाप्त करने के लिये जमींदारों को प्रेरणा दी ।

Read Also:- BSEB Class 8 Social Science Chapter 6. अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष | Angreji Shasan Ke Khilaf Sangharsh

प्रश्न (vi) विद्रोहियों के उद्देश्यों को अपने शब्दों में व्यक्त करें ।
उत्तर– विद्रोहियों के उद्देश्यों निम्न इस प्रकार है:-
(i) अंग्रेजों से अपनी मुक्ति
(ii) अपने खोये शासन को प्राप्त कर
(iii) पूरी तरह भारतीयों को अधिकार
(iv) जमींदारों की जमींदारी वापस कर दिया जाए
(v) पुनः भारत में मुगल शासन हो

प्रश्न (vii) विद्रोह के बाद अंग्रेजी शासन के स्वरूप में क्या बदलाव आया?
उत्तर – विद्रोह के बाद भारत पर अंग्रेजी शासन के स्वरूप में यह बदलाव आया कि ब्रिटिश संसद द्वारा कानून बनाकर भारत से ईस्ट इंडिया कम्पनी का शासन समाप्त कर दिया गया । अब भारत का शासन सीधे इंग्लैंड के राजा के अधीन चला गया । ब्रिटिश संसद ने भारतीय नागरिकों को अनेक सुविधाएँ दीं

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के इतिहास के पाठ 06 अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष (Angreji Shasan Ke Khilaf Sangharsh) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment