20241026_143231-scaled
20241027_143351-scaled
20241112_092511-scaled
20240714_193514
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board class 8th Social Science Half Yearly Exam 18 September 2024 अर्धवार्षिक परीक्षा

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं सामाजिक विज्ञान का अर्धवार्षिक परीक्षा 2024 का प्रश्न को देखने वाले है। Half Yearly Exam 2024

Bihar Board class 8th Social Science Half Yearly Exam 18 September 2024 अर्धवार्षिक परीक्षा

अर्धवार्षिक परीक्षा

1. सही विकल्प के सामने (✔) चिन्ह अंकि कीजिए- (4×2=8)

(i) कानून के द्वारा सती प्रथा का अंत कब हुआ ?
(क) 1826
(ख) 1827
(ग) 1828
(घ) 1829

(ii) राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत किये जाते हैं ?
(क) 11
(ख) 12
(ग) 15
(घ) 10

(iii) ऑल इंडिया ट्रेड युनियन कांग्रेस (एटक) (AITUC) स्थापना कब हुई ?
(क) 1818 में
(ख) 1920 में
(ग) 1938 में
(घ) 1947 में

(iv) भद्रावती लौह-इस्पात उत्पादन केन्द्र किस राज्य में है ?
(क) झारखंड
(ख) तमिलनाडु
(ग) कर्नाटक
(घ) छत्तीसगढ़

2. मिलान मिलाइए- [4×2=8]

उत्तर–
(i) मोहपानी ⇒ (घ) कोयला
(ii) रुद्र सागर ⇒ (ख) पेट्रोलियम
(iii) फरक्का ⇒ (क) ताप विद्युत
(iv) तातापानी ⇒ (ग) सौर ऊर्जा

3. दिए गए उपयुक्त शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। [4×2=8]

(i) मुर्शिद कुली खां के बाद अलीवर्दी खाँ बंगाल का नवाब बना। (अलीवर्दी खाँ / सिराजुद्दौला)
(ii) मथुरा तेल शोधन केन्द्र उत्तर प्रदेश राज्य में है। (बिहार/ उत्तर प्रदेश)
(iii) लोकसभा के लिए एंग्लो-इंडियन समुदाय के दो सदस्य की संख्या में मनोनीत किये जाते हैं। (दो/बारह)
(iv) 1956 में विधवा विवाह के पक्ष में एक कानून पारित किया गया। (1956/1858)

4. किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। [4×4=16]

(i) अविश्वास प्रस्ताव से क्या समझते हैं ?

(ii) भारतीय संसद के तीन अंग हैं। कौन-कौन?
उत्तर– भारतीय संसद के तीन अंग निम्न है:-
(a) राष्ट्रपति
(b) लोकसभा
(c) राज्यसभा

(iii) उद्योग से क्या समझते हैं?
उत्तर– जिस प्रक्रम द्वारा कच्चे माल को अधिक मूल्य के उत्पादों के रूप में परिवर्तित किया जाता है, उसे उद्योग कहते हैं।

Read Also:- Bihar Board class 8th Science Half Yearly Exam 18 September 2024 अर्धवार्षिक परीक्षा

(iv) विलय नीति का क्या मतलब है?
उत्तर– विलय नीति एक प्रकार का बहाना था। इस नीति के अन्तर्गत अगर किसी शासक की मृत्यु हो जाती थी और उसका अपना कोई पुत्र नहीं होता तो उसके राज्य को कंपनी अपने नियंत्रण में ले लेती थी।

(v) भारत में पहली रेलगाड़ी कब और कहाँ चाली थी?
उत्तर– भारत में पहली रेलगाड़ी 16 अप्रैल, 1853 को मुम्बई से थाने के बीच करीब 34 किमी. चली थी।

5. किन्हीं एक प्रश्न के उत्तर दीजिए।[1×10=10]

(i) परिवहन के कौन-कौन से साधन हैं ?
उत्तर–(a) सड़क परिवहन
(b) रेल परिवहन
(c) हवाई परिवहन
(d) जल परिवहन

(ii) जनजातीय विद्रोह में महिलाओं की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर – अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासियों के विद्रोह में न केवल पुरुष, बल्कि महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। संथाल विद्रोह में राधा और हीरा नामक महिलाओं ने कुल्हाड़ी और लाठी से अंग्रेजों का मुकाबला किया। बाद में ये गिरफ्तार कर ली गईं। सिद्धू की बहन फूलो और झानो ने अंग्रेजी कैंप में घुसकर 21 सैनिको को तलवार के घाट उतार दिया । बिरसा मुंडा की महिला साथी और चम्पी ने भी सैनिक संगठन किया और अंग्रेजों से मुकाबला किया। बिरसा मुंडा की पत्नी मानीबूई, बेटी थींगी ने अंग्रेजों के खिलाफ हथियार उठाया।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के अर्धवार्षिक परीक्षा 2024 (Half Yearly Exam) का प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment