आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘जन्तुओ में पोषण’ का प्रश्न को देखने वाले है। Jantu me poshan
जन्तुओ में पोषण |
प्रश्न 1. खाली स्थानों को भरिए :
(a) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि यकृत है।
(b) मनुष्य में भोजन का पाचन मुँह से शुरू होकर बड़ी आँत में पूरा होता है।
(c) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं पाचक रस का स्राव होता है जो भोजन पर क्रिया करते हैं।
(d) मनुष्य में पोषण के मुख्य चरण अंतर्ग्रहण, पाचन, अवशोषण, स्वांगीकरण और निष्कासन हैं।
(e) अमीबा अपने भोजन को खाद्यधानी की सहायता से ग्रहण करता है।
प्रश्न 2. सही विकल्प पर सही (✓) का चिह्न लगाइए :
(a) कुतरने में सहायता करने वाला दाँत
(i) कृन्तक
(ii) रदनक
(iii) अग्रचर्वणक
(iv) चर्वणक
(b) लार, मंड (स्टार्च) को बदलता है?
(i) माल्टोज
(ii) ग्लूकोज
(iii) सेलुलोज
(iv) लैक्टोज
(c) पित्त रस का स्राव होता है?
(i) यकृत
(ii) अग्न्याशय
(iii) आमाशय
(iv) छोटी आँत
(d) वंसा का पूर्णरूपेण पाचन होता है?
(i) आमाशय
(ii) अग्न्याशय
(iii) बड़ी आँत
(iv) छोटी आँत
(e) जल का अवशोषण मुख्यत: होता है?
(i) ग्रसिका
(ii) बड़ी आँत
(iii) छोटी आँत
(iv) आमाशय
Read Also:- Bihar Board Class 7 Science chapter 2 Jantu me poshan जन्तुओ में पोषण
प्रश्न 3. सत्य और असत्य कथनों को चिह्नित कीजिए :
(i) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का, साव होता है। ⇒ सत्य
(ii) पित्त रस से प्रोटीन का पाचन होता है। ⇒ सत्य
(iii) प्रोटीन का पाचन मुख से आरंभ हो जाता है। ⇒ असत्य
(iv) जुगाली करने वाले निगली हुई घास को पुन: अपने मुख में लाकर धीरे-धीरे चबाते हैं। ⇒ सत्य
(v) छोटी आंत में श्लेष्मक स्रावित होता है। ⇒ सत्य
प्रश्न 4. कॉलम ‘A’ के कथनों को मिलान कॉलम ‘B’ से कीजिए :
उत्तर–
कार्बोहाइड्रेट ⇒ शर्करा
प्रोटीन ⇒ अमीनो अम्ल
वसा ⇒ वसा अम्ल एवं ग्लिसरौल
पित्तरस ⇒ पित्ताशय
लार ⇒ लार ग्रंथि
प्रश्न 5. आहारनाल के किन भागों द्वारा ये कार्य होते हैं :
(i) भोजन का चबाना मुख गुहिका
(ii) जीवाणु नष्ट होना उदर
(iii) उपयोगी पदार्थों का अवशोषण छोटी आँत
(iv) मल का निकास बड़ी आँत
प्रश्न 6. एक शब्द में उत्तर दीजिए :
(i) मानव शरीर में पाया जानेवाला कठोरतम पदार्थ इनेमल
(ii) पचे भोजन का अवशोषण करने वाली अंगुली जैसी संरचनाएँ दीर्घरोम या रसांगुल
(iii) घास खाने वाले जन्तुओं में सेलुलोज पाचन का स्थान रुमेन
(iv) अमीबा में भोजन पाचन का स्थान खाद्यधानी
(v) भोजन के अवयवों से उपयोगी पदार्थ संश्लेषण की प्रक्रिया स्वांगीकरण
Read Also:- Bihar Board Class 7 Science Solutions Chapter 2 जन्तुओं में पोषण (Jantu me poshan)
प्रश्न 7. कारण बताइए :
(a) मनुष्य में सेलुलोज का पाचन नहीं होता है।
उत्तर– मनुष्य में सेलुलोज का पाचन नहीं होता है, क्योंकि सेलुलोज को पचाने वाले जीवाणु मनुष्य में नहीं पाए जाते है, यह केवल पशुओं में पाया जाता हैं।
(b) अमीबा के खाद्यधानी में भोजन का पाचन होता है।
उत्तर– अमीबा के खाद्यधानी में भोजन का पाचन इसलिए होता है क्योंकि अमीबा में खाद्यधानी के अलावा और कोई पाचनतंत्र नहीं होता है।
(c) वायुनली तथा भोजन नली का संबंध ग्रसनी से है फिर भी भोजन वायुनली में नहीं जाता है।
उत्तर– वायुनली तथा भोजन नली का सम्बंध ग्रसनी से है, फिर भी भोजन वायुनली में इस कारण नहीं जाता क्योंकि वायुनली के ऊपर एक संरचना होती है, जिसे इपीग्लोटिस कहते हैं। जब हम भोजन ग्रहण करते हैं तो यह वायुनली को ढंक लेता है, जिससे भोजन वायुनली में नहीं जाता है।
प्रश्न 8. छोटी आंत में किन ग्रंथियों के स्राव आते हैं। पाचन में उनकी क्या – भूमिका है?
उत्तर– छोटी आंत में यकृत, अग्न्याशय ग्रंथियाँ होती हैं। यकृत आमाशय के ऊपरी भाग में दाहिनी ओर स्थित है इससे पित्तरस स्रावित होती है। पित्तरस वसा को पचाने का काम करती है। अग्न्याशय, अमाशय के ठीक नीचे होता है, और यह भोजन को पचाने में मदद करता है।
Read Also:- Bihar Board Class 7 Science जन्तुओं में पोषण Text Book Questions and Answers
प्रश्न 9. अमीबा में पोषण की प्रक्रिया मानव से भिन्न है। कैसे?
उत्तर- मानव में पाचन तंत्र होता है, जबकि अमीबा में पाचन तंत्र नहीं होता। मानव अपने भोजन को चबाता है, लेकिन अमीबा में चबाने वाले तंत्र नहीं है। अमीबा अपना भोजन पादाभ से पकड़कर खाद्यधानी में भेज देता है और खाद्यधानी में पाचक रस पाए जाते है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है।
प्रश्न 10. मनुष्य में पाये जाने वाले दाँत तथा उनके कार्यों को लिखें।
उत्तर– मनुष्य में पाये जाने वाले मुख्य दाँत है:-
(i) कृतक
(ii) रदनक
(iii) अग्रचवर्णक
(iv) चवर्णक
(i) कंतक – कृतक काटने का कार्य करता है।
(ii) रदनक – रदनक दाँत भोजन को फाड़ने का कार्य करता है।
(iii) अग्रचवर्णक – अग्रचवर्णक भोजन को पीसने और चबाने का कार्य करता है।
(iv) चवर्णक – चवर्णक भोजन को अच्छी तरह से चबाने और पीसने का कार्य करता है।
प्रश्न 11. मनुष्य के पाचनतंत्र का नामांकित चित्र बनाए।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 02 जंतुओं में पोषण (Jantu me poshan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !