20241026_143231-scaled
20241027_143351-scaled
20241112_092511-scaled
20240714_193514
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7 Science chapter 1 Jal Aur Jangal (जल और जंगल)

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘जल और जंगल’ का प्रश्न को देखने वाले है। Jal Aur Jangal

Bihar Board Class 7 Science chapter 1 Jal Aur Jangal (जल और जंगल)

जल और जंगल

प्रश्न 1. निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य?

(क) वर्षा जल का चरम स्रोत है। = सत्य
(ख) नदियों का जल खेतों में सिंचाई का एकमात्र साधन है। = असत्य
(ग) जल की कमी की समस्या का सामना केवल ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी करते हैं। = असत्य

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(क) भौमजल प्राप्त करने के लिए कुओं तथा हैंडपंपों का उपयोग होता है।
(ख) जल की तीन अवस्थाएँ ठोस , द्रव और गैस हैं।
(ग) भूमि की जल धारण करनेवाली परत जलभर कहलाती है।
(घ) वन शुद्ध करते हैं जल और हवा को।
(च) वन में क्षयमान पत्तियाँ और जंतु पोषक तत्त्व को समृद्ध करते हैं।
(छ) सूक्ष्मजीवों द्वारा मृत पादपों पर क्रिया से ह्यूमस बनता है।

प्रश्न 3. समझाइए के भौमजल की पुन:पूर्ति किस प्रकार होती है?
उत्तर—भौमजल की पुन:पूर्ति वर्षा जल के द्वारा होती है। वर्षा के अलावा कोई भी अन्य साधन नहीं है, जिससे भौमजल की पुन:पूर्ति हो सके। वर्षा का जल जमीन की दरारों से होकर भूमि के अन्दर जमा होते जाता है।

Read Also:- Bihar Board Class 7 Science जल और जंगल Text Book Questions and Answers

प्रश्न 4. भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी कारकों को समझाइए।
उत्तर– भौमजल स्तर को नीचे गिरने के उत्तरदायी कारक निम्नलिखित है:- 
(i) उद्योगों का बढ़ना
(ii) जनसंख्या की वृद्धि से भी जल का उपयोग बढ़ा है।
(iii) वनों की अधिक कटाई
(iv) वर्षा का न होना
(v) सेप्टिक शौचालय से भी जल की खपत बढ़ी है।
पहले जहाँ एक लोटा जल से ही व्यक्ति शौच से निपट लेता था, वहीं सेप्टिक शौचालय में प्रति व्यक्ति कम-से-कम एक बड़ी बाल्टी जल की आवश्यकता पड़ती है।

प्रश्न 5. कम-से-कम जल का उपयोग करते हुए बगीचे लगाने तथा रख-रखाव के लिए क्या कदम उठाएंगे?
उत्तर– बगीचे लगाने के लिए जल का कम उपयोग तभी हो सकता है, जब पाइप द्वारा पेड़ की जड़ों में पानी दे ताकि पानी बर्बाद न हो। पेड़ों के चारों ओर मिट्टी का बाँध बना दें ताकि पानी जड़ को प्राप्त हो और पानी इधर-उधर बहकर बर्बाद न हो।

प्रश्न 6. ऐसे सात उत्पादों के नाम बताएँ जो हम वनों से प्राप्त करते हैं।
उत्तर– वनों से प्राप्त होने वाले उत्पाद निम्नलिखित हैं :- 
(i) गोंद
(ii) औषधीय जड़ी-बूटियाँ
(iii) रेशम के कीड़े
(iv) पत्तल बनाने के लिए पत्ते
(v) कागज बनाने के लिए वृक्ष और बाँस
(vi) धूप
(vii) चंदन

Read Also:- Bihar Board Class 7 Science Solutions Chapter 1 जल और जंगल (Jal Aur Jangal)

प्रश्न 7. वनों में कुछ भी व्यर्थ नहीं होता है, क्यों? समझाइये।
उत्तर– वनों के घास को छोटे-छोटे जीव खाते है। घोड़े, हाथी आदि जानवरों के लिए वनस्पति भोजन है। सुखी पत्तियाँ सड़कर खाद बन जाती हैं। मृत जीव जन्तु भी सड़कर ह्यूमस में बदल जाते हैं। और यह पौधों के पोषण में सहायक होते हैं। वनों के पौधे कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते है और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। लकड़ियाँ मानव के उपयोगी हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं, वनों में कुछ भी व्यर्थ नहीं होता है।

प्रश्न 8. अपघटक किसे कहते हैं? ये वन एवं जीवों की वृद्धि में किस प्रकार सहायक हैं?
उत्तर– पादपों और जंतुओं के मृत शरीर को ह्यूमस में परिवर्तित करनेवाले सूक्ष्मजीव को अपघटक कहते हैं।

अपघटक मृत जीव-जन्तुओं को सड़ाकर ह्यूमस में बदल देता है और ये पौधों के पोषण में सहायक होती है। और इसके बाद नये-नये पादपों का जन्म होता है जो शाकाहारी जन्तुओं के लिए भोजन होता है। मांसाहारी जीव को लाभ होता है। अतः जीवों की वृद्धि में सहायक होता है।

प्रश्न 9. ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का संतुलन बनाए रखने में वनों के योगदान को समझाइए।

उत्तर— पेड़-पौधे प्रकाशसंश्लेषण के द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इस प्रकार वायुमंडल में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के संतुलन को बनाए रखने में वन अपना योगदान देते हैं।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 01 जल और जंगल (Jal Aur Jangal) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment